कैदियों की ऐतिहासिक अदला-बदली में शामिल विमान रूस और यूक्रेन के 70 कैदियों को लेकर शनिवार को क्रमश: मॉस्को और कीव में उतरे जहां यूक्रेन के नेता ने पूर्व कैदियों को निजी तौर पर बधाई दी।
यूक्रेन के कैदियों को लेकर जब विमान कीव के बोरिसपिल हवाईअड्डे पर पहुंचा तब उनके रिश्तेदारों की खुशियां देखते ही बन रही थीं। फिल्मकार ओलेग सेंटसोव ने कहा कि वह घर लौट कर खुश हैं।
उन्होंने कहा, “ हमारे लिए लड़ने वाले सभी लोगों का मैं शुक्रिया करता हूं।” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और पूर्व कैदियों के रिश्तेदार मॉस्को से आने वाले इस विमान का स्वागत करने बोरिसपिल पहुंचे थे। पूर्व हास्य कलाकार को कैदियों को गले लगाते देखा गया।
रूसी सरकारी चैनल पर विमान को रूसी कैदियों को लेकर मॉस्को के नुकोवो हवाईअड्डे पर उतरते हुए देखा गया। रूस के मानवाधिकार लोकपाल तातयाना मोसकालकोवा ने रूसी चैनल पर कहा कि 70 लोगों की अदला-बदली की गई है।


Download Android App
Download iOS App



