मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना हाफिज सईद ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री खुर्म दस्तगीर खान को मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने जेयूडी को चंदा एकत्र करने से प्रतिबंधित किया था।
सईद के वकील एके डोगर की ओर से जारी दिए गए नोटिस में कहा गया है, मैं आपका (मंत्री खुर्म दस्तगीर) आहवान करता हूं कि आप 14 दिनों के भीतर मेरे मुवक्किल (सईद) को लिखित माफी भेजिए और उनसे माफी मांगिए तथा भविष्य में सावधान रहने का वादा करिए। ऐसे नहीं करने पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 500 के तहत आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।
दस्तगीर ने कहा था कि जेयूडी, फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) और दूसरे संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है ताकि अब आतंकवादी स्कूली बच्चों पर गोली नहीं चला सकें। डोगर ने दावा किया कि जेयूडी का लश्कर-ए-तैयबा से कोई संबंध नहीं है और उसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव गैरकानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर जिम्मेदाराना बयान जारी होने से सईद की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



