CM वसुन्धरा राजे ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का किया स्वागत

Summary :

NULL

राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी में पहुंचने पर आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने उनका स्वागत किया। आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू दो दिवसीय राजस्थान यात्रा पर है ।

वेंकैया नायडू का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर वसुन्धरा राजे ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, मुख्य सचिव निहालचंद गोयल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी गुलदस्ते भेंट कर वेंकैया नायडू का स्वागत किया।

इसके बाद अपराह्न डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति राजभवन पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। राजभवन में राज्यपाल के विशिष्ठ सचिव राजेश कुमार गुप्ता एवं परिसहाय जय यादव ने वेंकैया नायडू की अगवानी की।

राजभवन में उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री नायडू ने सम्मान गारद का निरीक्षण भी किया। श्रीमती राजे भी श्री नायडू के साथ राजभवन आयीं। वेंकैया नायडू दो दिवसीय राज्य के दौरे में जयपुर तथा टोंक जिले के वनस्थली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team