शी चिनफिंग के सांस्कृतिक लेखन पर चयनित कृतियों के दो खंड प्रकाशित

Summary :

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य संस्थान द्वारा संपादित “शी चिनफिंग के सांस्कृतिक लेखन पर चयनित कृतियां” के खंड-1 और 2 हाल ही में केंद्रीय पार्टी साहित्य प्रेस द्वारा प्रकाशित किए गए हैं और पूरे देश में वितरित किए जा रहे हैं। सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के नवंबर 2012 में आयोजित होने के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने पार्टी और देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शासन में सांस्कृतिक विकास को लगातार महत्वपूर्ण स्थान दिया है। इस दौरान सांस्कृतिक विकास को लेकर कई…

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य संस्थान द्वारा संपादित “शी चिनफिंग के सांस्कृतिक लेखन पर चयनित कृतियां” के खंड-1 और 2 हाल ही में केंद्रीय पार्टी साहित्य प्रेस द्वारा प्रकाशित किए गए हैं और पूरे देश में वितरित किए जा रहे हैं।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के नवंबर 2012 में आयोजित होने के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने पार्टी और देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शासन में सांस्कृतिक विकास को लगातार महत्वपूर्ण स्थान दिया है।

इस दौरान सांस्कृतिक विकास को लेकर कई नए विचार, दृष्टिकोण और निष्कर्ष सामने रखे गए हैं। इन विचारों ने इस महत्वपूर्ण सवाल का व्यवस्थित जवाब दिया है कि नए युग में चीनी विशेषताओं वाली समाजवादी संस्कृति को किस तरह कायम रखा और विकसित किया जाना चाहिए।

इसी प्रक्रिया में शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचार का निर्माण हुआ। इसी क्रम में, “शी चिनफिंग के सांस्कृतिक लेखन पर चयनित कृतियां” के खंड-1 और 2 में नवंबर 2012 से फरवरी 2026 तक सांस्कृतिक विकास से जुड़े शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण और मूलभूत लेखन को समय क्रम के अनुसार संकलित किया गया है।

इन दोनों खंडों में कुल 78 रिपोर्ट, भाषण, व्याख्यान, पत्र और निर्देश शामिल हैं। इनमें कुछ रचनाएं पहली बार प्रकाशित की गई हैं।

इनमें खंड-1 में नवंबर 2012 से दिसंबर 2016 तक की 27 रचनाएं शामिल हैं, जबकि खंड-2 में अक्टूबर 2017 से फरवरी 2026 तक की 51 रचनाओं को शामिल किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.