कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तानी सेना के छह अधिकारियों और सैनिकों सहित कम से कम आठ संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नही चल पाया दुर्घटना कारणों का पता
सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया,’पाकिस्तान एविएशन यूनिट को 2011 से शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में तैनात किया गया है। मंगलवार को कांगो में एक टोही मिशन के दौरान एक प्यूमा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ आईएसपीआर ने कहा कि मृतकों की पहचान हो गयी है, हालांकि दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App


