होंडुरास की एक जेल में रविवार को कैदियों के बीच झड़प होने से 18 कैदियों की मौत हो गई। एक अन्य जेल में दो दिन पहले इसी तरह की एक घटना में 18 लोग मारे गए और 16 घायल हो गए थे। एक सैन्य प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को यह बताया।
डोनाल्ड ट्रंप के फोन के डेढ़ घंटे बाद यूक्रेन को अमेरिकी मदद पर लगाई गई रोक
संयुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा बल ‘फूसीना’ के प्रवक्ता ने 18 मृतकों और दो घायलों के नामों की सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि तेगुसिगल्पा के उत्तर में स्थित अल पोरवेनिर जेल में हुई झड़प में ‘बंदूक और चाकू-छुरियों’ का इस्तेमाल हुआ। यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा गया है।
कैदियों के बीच झड़प की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडों हेरनांदेज ने मंगलवार को सेना और पुलिस को देश की सभी 27 जेलों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया था। इन जेलों में करीब 21,000 कैदी बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



