पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में सुरक्षा बलों की एक जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में दस सैनिकों की मौत हो गयी। पाकिस्तान की सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकवादियों ने यह हमला 25-26 जनवरी की रात को किया था।
किसी आंतकी संगठन ने नही ली हमले की जिम्मेदारी
सेना के मुताबिक इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गयी जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। सेना ने तीन आतंकवादियों को पकड़ लिया है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
पहले भी कई मर्तबा हो चुके हैं ईस क्षेत्र में हमले
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का गढ़ बना हुआ है। बलूच उग्रवादी समूहों ने पहले भी इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
आपको बता दे कि बलूचिस्तान प्रांत के लोग अपने आप को पाक से आजाद कराना चाहते हैं। जिसके चलते ब्लूचिस्तान प्रांत इलाके में हिंसक विद्रोह चरम पर चल रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App


