मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को ले जा रहा विमान लापता, सर्च ऑपेरशन जारी

Summary :

मलावी के उप-राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में ये जानकारी दी गयी है। बीबीसी ने बताया कि मलावी रक्षा बल का विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना होने के बाद रडार से गायब हो गया। विमान से संपर्क न होने के बाद राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया। मलावी के उप-राष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता हो गया है उसमें नौ अन्य लोग भी सवार थे विमान सोमवार सुबह रवाना होने के बाद रडार से गायब हो गया राष्ट्रपति…

मलावी के उप-राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में ये जानकारी दी गयी है। बीबीसी ने बताया कि मलावी रक्षा बल का विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना होने के बाद रडार से गायब हो गया। विमान से संपर्क न होने के बाद राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया।

  • मलावी के उप-राष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता हो गया है
  • उसमें नौ अन्य लोग भी सवार थे
  • विमान सोमवार सुबह रवाना होने के बाद रडार से गायब हो गया

राष्ट्रपति ने रद्द की अपनी यात्रा

बीबीसी ने बताया कि विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। घटना की जानकारी के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाज़रस चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, पूरी स्तिथि साफ़ होने के बाद ही घटनाक्रम के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विमान के लापता होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विमान खोजने के प्रयास जारी

मलावी के सूचना मंत्री मूसा कुंकुयू ने बीबीसी को बताया कि विमान को खोजने के प्रयास जारी हैं। कुंकुयू ने कहा, जिस हवाई अड्डे पर उन्हें उतरना था वो मज़ुज़ू के उत्तरी भाग में है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चिलिमा को 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी अनुबंध देने के बदले में पैसे लेने का आरोप था। हालांकि पिछले महीने अदालत ने सबूत के अभाव में आरोपों को खारिज कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News