अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन आव्रजन पर एक और कानून की तैयारी में है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। सीएनएन के मुताबिक, यह टिप्पणी सोमवार को ट्रंप के ट्वीट को समर्थन करने को लेकर संवाददाताओं के साथ आहूत एक कार्यक्रम में की गई।
ट्रंप ने सप्ताहांत में अपने ट्वीट में आव्रजन, डिफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (डीएसीए) नीति, अवैध आव्रजन व मेक्सिको पर कड़ा बयान दिया था। इसमें बड़े स्तर पर प्रशासन ने आव्रजन पर बातचीत के बिंदुओं को शामिल किया था, जिसमें अमेरिका के प्रावधानों व अंतर्राष्ट्रीय आव्रजन कानून की ‘कमियों’ पर चर्चा की गई,
जिससे मानव तस्कर प्रवासियों को गलत तरीके से अमेरिका की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करते हैं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रंप व उनके सहयोगी आक्रामक नीतियों की सूची पर जोर देना जारी रखेंगे। ट्रंप प्रशासन कांग्रेस से अपनी प्राथमिकता सूची बीते अक्टूबर से जारी करने के बारे में बातचीत कर रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



