ट्रंप ‘राजनीतिक पंडित’ बन हार-जीत पर देंगे राय, ‘वीटो कैप’ की पोस्ट

Summary :

वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब हार जीत पर अपनी राय देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल रंग की टोपी पोस्ट की जिस पर ‘वीटो’ लिखा हुआ है। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “अब मैं राजनीतिक ‘पंडित’ बनूंगा और उम्मीदवारों अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण कर बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे।” इसके बाद उन्होंने लाल रंग की वीटो कैप भी पोस्ट की। ट्रंप ने…

वाशिंगटन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब हार जीत पर अपनी राय देंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल रंग की टोपी पोस्ट की जिस पर ‘वीटो’ लिखा हुआ है।

ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, “अब मैं राजनीतिक ‘पंडित’ बनूंगा और उम्मीदवारों अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण कर बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे।” इसके बाद उन्होंने लाल रंग की वीटो कैप भी पोस्ट की।

ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव से पहले कहा था कि अगर डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलेगी तो वो उनके लाए हर कानून पर वीटो लगाकर अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि लोग उन्हें ‘मिस्टर वीटो’ का खिताब दे दें।

इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि क्योंकि वो चुनावी दौड़ में सीधे-सीधे शामिल नहीं थे इसलिए नतीजे रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में आते नहीं दिख रहे।

लिखा,”चुनाव में मैं उम्मीदवार नहीं था। अगर मैं उम्मीदवार होता, तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते!”

हालांकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करते हुए ट्रंप ने लोगों से अपील की थी कि वोट डालते समय ये ध्यान में रखें कि उम्मीदवार वो खुद (ट्रंप) हैं।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी हार रही है। सबसे बड़ा झटका ओहियो से लगा है जहां से ट्रंप के पसंदीदा उम्मीदवारों में से एक विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हार गए हैं। उन्हें डेमोक्रिटिक पार्टी के प्रत्याशी एमी एक्टन ने हराया है।

अहम बात ये है कि ट्रंप ने खुद ओहियो पहुंच रामास्वामी के लिए वोट अपील की थी। उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी उनके लिए प्रचार किया था। रामास्वामी ने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन बाद में अपना नाम वापस लेकर ट्रंप को समर्थन दिया था।

ओहियो में करीब 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने गवर्नर पद अपने नाम किया। एमी एक्टन इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली निर्वाचित महिला भी होंगी।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.