Ukraine and Russia crisis : यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिकी सिनेट ने 13.6 अरब डॉलर की मंजूरी दी

Summary :

अमेरिकी कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों को 13.6 अरब डॉलर की सैन्य व मानवीय आपात मदद प्रदान करने को मंजूरी दे दी है।

यूक्रेन और रूस के बीच घमासान युद्ध जारी है जिसमें रूस यूक्रेन के अधिकतर हिस्सों को तबाह करता जा रहा हैं। हालांकि, रूस अपनी अक्रामक नीति के चलते यूक्रेन पर अपनी उग्रवादी सोच को थोपना चाहंता हैं। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमारे देश के लोग न ही टूटेंगे और न ही किसी भी देश के आगे झूकेंगे। यूक्रेन की मदद कैे लिए अनेक देशों ने अपना पूर्ण योगदान दिया हैं। अमेरिकी कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों को 13.6 अरब डॉलर की सैन्य व मानवीय आपात मदद प्रदान करने को मंजूरी दे दी है।
यूक्रेन से स्थानीय लोगों ने किया पलायन
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है। सीनेट ने बृहस्पतिवार देर रात कुल 1.5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव के पक्ष में 68 जबकि विरोध में 31 वोट पड़े।
सीनेट में बहुमत हुआ
जानकारी के मुताबिक, सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने मतदान से कुछ देर पहले कहा, ”हम यूक्रेन के लोगों से वादा करते हैं कि उन्हें पुतिन के खिलाफ लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। और थोड़ी ही देर में जब हम इस प्रस्ताव को पारित कर देंगे, तो यह वादा पूरा हो जाएगा।”
सिनेट में विधेयक को पारित किया गया
सदन ने बुधवार को आसानी से विधेयक को पारित कर दिया था, लेकिन इसे बृहस्पतिवार दे रात अंतिम मंजूरी दी गई। इसपर राष्ट्रपति जो बाइडन के हस्ताक्षर होने हैं।

Desk Team