यूक्रेन के राष्ट्रपति वोमोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में शांति को स्थापित करने के लिए तीन चरणों का प्रस्ताव रखा है।

यह जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालाय की प्रेस सेवा ने दी है। श्री जेलेंस्की ने सोमवार को ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि नई ताकत नामक पहला चरण यूक्रेन के लिए टैंक, रॉकेट आर्टिलरी और लंबी दूरी की मिसाइलों सहित रक्षा समर्थन बढ़ने की परिकल्पना है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह रूसी पक्ष को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देगा।’ उन्होंने कहा कि नया लचीलापन नाम का दूसरा चरण अगले साल यूक्रेन को नई सहायता प्रदान करके यूक्रेन की वित्तीय, ऊर्जा और सामाजिक स्थिरता को बनाए रखने की शर्त रखता है। नई कूटनीति नामक तीसरे और अंतिम चरण के तहत यूक्रेन अपने नागरिकों और क्षेत्रों की मुक्ति को करीब लाने के लिए कूटनीति का उपयोग करेगा। उन्होंने यूक्रेन की ओर से रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए पिछले महीने प्रस्तावित 10-सूत्रीय योजना पर चर्चा करने के लिए एक वैश्विक शांति सूत्र शिखर सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया।


Download Android App
Download iOS App



