संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान में शुक्रवार को विमान हादसे में 97 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक शुक्रवार दोपहर लैंड करते समय ए-320 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एक रिहायशी इलाके में गिरा। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 99 लोग सवार थे। गुतारेस ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईद की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के कराची में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं इस दुर्घटना के मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’
राहुल ने मजदूरों के साथ बातचीत का जारी किया वीडियो, कहा- लॉकडाउन ने प्रवासी श्रमिकों को दिया सबसे ज्यादा दर्द
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को एक नियमित संवादददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस भयानक दुर्घटना के बारे में जानकर पाकिस्तान की आवाम और सरकार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति करते हैं। यह हादसा ईद की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि कई यात्री घर जा रहे थे जो इस त्रासदी को बढ़ा देता है। हमारी संवेदनाएं सरकार और पाकिस्तान के लोगों के साथ ही पीड़ितों के परिवारों के प्रति भी हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



