लॉकडाउन के बीच लगभग सभी स्टार्स अपनी पुरानी यादों को ताजा करने में लगे हुए हैं और आए दिन कुछ न कुछ थ्रोबैक फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने भी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। वैसे ये बात तो लगभग सभी जानते हैं बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। अब लगता है कॉफी विद करण को प्रोड्यूसर इन दिनों को बेहद मिस कर रहे हैं,तभी तो उन्होंने खुद ये वीडियो ट्विंकल को भेजा है। वैसे यह बात तो तय रही वीडियो देख आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पायेंगे।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया वीडियो…
बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो तब का है जब अक्षय कुमार और ट्विंकल ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है दोस्तों, करण जौहर ने मुझे यह वीडियो भेज, जिसे देखने के बाद हम दोनों ही हंसने लगे थे । इस वीडियो से कैसे पीछा छुड़ाऊं समझ नहीं आता। #oldisgold…
दरअसल शो में करण ने ट्विंकल से सवाल किया कि ‘अक्षय में क्या है जो Khans में नहीं ?’ इसका जवाब ट्विंकल ने कुछ ऐसा दिया जिसे सुनकर करण और अक्षय दोनों चौंक गए। इसके बाद करण का दूसरा सवाल होता है सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से सबसे पसंदीदा कौन है? इसके जवाब में ट्विंकल, करण से चुटकी लेते हुए कहती हैं कि आप एक और खान, फवाद खान को क्यों नहीं जोड़ लेते ? बस ट्विंकल की यही बात सुनकर अक्षय कुमार हंसने लगे और वहीं करण ने तो चुप्पी ही साध ली ।

दरअसल ट्विंकल ने ये सवाल इसलिए किया था क्योंकि उस दौरान फवाद खान को लेकर फिल्मों का बाजार गर्म था और कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी। पाकिस्तान कलाकारों को लेकर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के समय जंग छिड़ी हुई थी कि करण जौहर ने उन्हें फिल्म में लेकर इसको हवा दे दी थी।


Download Android App
Download iOS App



