बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण की रोकथाम समझौते (यूएनसीसीडी) सचिवालय ने 12 अगस्त को चीनी स्नोबोर्डिंग शीतकालीन ओलंपिक चैंपियन सु यीमिंग को ‘स्पोर्ट फोर लैंड’ चैंपियन फोर रेजिलिएंस नियुक्त करने की घोषणा की।
यूएनसीसीडी ने अपने बयान में कहा कि इस नियुक्ति का उद्देश्य सु यीमिंग की प्रेरणादायक विकास प्रक्रिया और खेल से युवाओं के सशक्तीकरण में उनके प्रयासों को मान्यता देना है और इसके साथ खेल मैदान में या खेल मैदान के बाहर लचीलापन निर्माण बढ़ाने में उनके प्रभाव को भी मान्यता देना है।
इस नए पद के साथ सु यीमिंग यूएनसीसीडी के साथ मिलकर भूमि संरक्षण करने में युवाओं और खेल समुदायों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए काम करेंगे और ऐसी अवधारणा की वकालत करेंगे कि लचीलापन न सिर्फ दृढ़ता तथा संकल्प से आता है, बल्कि यह उस कुदरती माहौल की रक्षा पर भी निर्भर करती है, जो जिंदगी, रोजी-रोटी और खेल को बनाए रखता है।
स्नो खेल की स्थिति स्वस्थ पहाड़ पर निर्भर है। सु यीमिंग ने बताया कि पहाड़ ने मुझे सपने का अनुसरण करने का मौका प्रदान किया। प्रकृति संरक्षण का मतलब बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है। मैं हर युवा से अपनी भूमि का संरक्षक बनने की अपील करता हूं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



