बोस्टन स्थित एक चैम्बर ने व्हाइट हाउस और कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने में मदद के लिये अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही उसने आगाह किया कि अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की देरी किये जाने से भारत का कोविड-19 आपातकाल एक वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बन सकता है।
यूएसए इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स (यूएसएआईसी) ने कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि ने सभी वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उसे पश्चिमी देशों की ओर से तत्काल मदद की जरूरत है। अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास भारत की मदद के लिये संसाधन और सामग्री है।
यूएसएआईसी के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा, ”अमेरिका युद्धस्तर पर और समयबद्ध तरीके से मदद मुहैया कराने में नाकाम रहा तो भारत में और लोगों की जान जा सकती है। यूएसएआईसी व्हाइट हाउस तथा अमेरिकी कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने के लिये अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध करता है।”उन्होंने कहा, ”सभी का जीवन समान है। मानवता का तकाजा है। भारत में लोगों की बेशकीमती जान बचाई जा सकती है। अमेरिकी की ओर से हस्तक्षेप में देरी इसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बना सकती है।”


Download Android App
Download iOS App


