US: सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे बैन को हटाने का फैसला किया है। मेटा ने साल 2021 में उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगाया था। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है। ऐसे में उनके लिए बड़ी राहत सामने आई है। बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें वह गोली के शिकार बनने से बाल-बाल बचे थे।
Highlights
- चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत
- ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी
- 2021 में सभी अकाउंट्स हुए थे बैन
- चुनाव में सोशल मीडिया की जरूरत- मेटा
Meta ने शुक्रवार को कहा था कि Donald Trump अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं। ऐसे में Meta का मानना यह है कि सभी को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। जब अन्य उम्मीदवार Meta के प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का इस्तेमाल कर के अपना प्रचार रहे हैं, तो उसी तरह से Donald Trump भी इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों बैन हुए थे ट्रंप के अकाउंट्स
दरअसल, 6 जनवरी 2021 को अमेरिका के कैपिटल हिल में एक हिंसा हुई थी। इसके बाद ट्रंप के सोशल मीडिया हैंडल्स को बैन कर दिया गया था। वहीं, मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने पाबंदी हटाते हुए कहा, “कंपनी का मानना है कि अमेरिकी लोगों को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व्यक्तियों को समान तरीके से सुना जाना चाहिए।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



