अमेरिकी विदेश विभाग के सूत्रों ने कहा है कि वे उन अमेरिकी निवासियों को जानते हैं, जिन्हें चीन के शिनजियांग के नजरबंदी शिविरों में रखा जा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने हालांकि रखे गए लोगों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी, लेकिन गुरुवार को कहा कि कुछ लोग हैं।
विदेश विभाग के गुरुवार के विवरण में एंबेसडर एट लार्ज फॉर इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम सैम ब्राउनबैक ने कहा कि उनके पास एक अपुष्ट रिपोर्ट है कि कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति के पिता के शिनजियांग से लौटने की जानकारी नहीं है।
व्यक्ति के पिता एक वैध अमेरिकी नागरिक है। ब्राउनबैक ने कहा, ‘उन्हें यहां वैध दर्जा प्राप्त था, कैलिफोर्निया में अपने बेटे के साथ रहने के बाद उन्होंने शिनजियांग की यात्रा की। उसके बाद से वह फिर नहीं लौटे। वह उनके बारे में बेहद चिंतित हैं कि उनका क्या हाल है। उन्हें कई गंभीर बीमारियां हैं, वह 75 साल के बुजुर्ग हैं और बुद्धिजीवी हैं।’


Download Android App
Download iOS App


