कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे। चीन में कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 3000 के लगभग हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 80,151 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुये जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 65 देशों में अबतक 3100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 89000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चीन में कोरोनोवायरस संक्रमण के 125 नए कन्फर्म मामलों और 31 मौतें होने की बात कही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, सभी मौतें हुबेई प्रांत में हुईं। आयोग ने कहा कि इस बीच, 129 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
सोमवार को 2,742 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 304 घटकर 6,806 हो गई। आयोग ने कहा कि मध्यरात्रि तक कन्फर्म मामलों की संख्या 80,151 तक पहुंच चुकी थी जिनमें 30,004 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, 47,204 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 3000 के लगभग लोगों की मौत हो चुकी है। आयोग ने कहा कि 587 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।
शाह की रैली स्थल शहीद मीनार मैदान को धोकर कांग्रेस, माकपा की छात्र इकाई ने किया ‘शुद्धिकरण’
आयोग ने कहा कि 40,651 लोगों को मरीजों के करीबी संपर्क में रहने के कराण चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। सोमवार को 7,650 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई। मध्यरात्रि तक, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में दो मौतों सहित 100 मामलों की पुष्टि हुई थी, मकाऊ एसएआर में 10, और ताइवान में एक मौत सहित 41 मामलों की पुष्टि हुई थी। हांगकांग में 36 मरीजों, मकाऊ में आठ और ताइवान में 12 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App


