उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा निर्माणाधीन विंध्य गलियारे के कार्यों का निरीक्षण किया।शुक्रवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने विंध्यवासिनी माता के धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी की श्री सूक्त के मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ऊर्ध्वमुखी महाकाली, महालक्ष्मी और महादेव के मंदिरों में भी मत्था टेका ।
मुख्यमंत्री इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह(जल शक्ति मंत्री ,उत्तर प्रदेश सरकार) की माँ के निधन पर शोक संवेदना वयक्त करने उनके जमालपुर प्रखंड के ओखा गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर सोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ढाई बजे जमालपुर के देवकली इंतज कॉलेज में उतरा। वहां से वो सड़क के रास्ते से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर गए। सिंह की माता का निधन 97 साल की उम्र में होली के दिन बुधवार दोपहर में हो गया था।