मेष (ARIES) : आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चलें। कारोबार के क्षेत्र में नए आर्डर मिलेंगे। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। वीपी एवं शुगर के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : साझेदारी संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्य में कुछ धन हानि की आशंका बन सकती है। नौकरी-पेशा महिलाएं अपने कार्यों के प्रति सजग रहें, कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
मिथुन (GEMINI) :विद्यार्थी वर्ग को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए मनचाहे कालेज में दाखिला मिल सकता है। महिलाओं का धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। कोई मांगलिक कार्य घर में संपन्न करा सकती है।
कर्क (CANCER) : युवा वर्ग फोन, सोशल मीडिया व मित्र के साथ गपशपबाजी में समय व्यर्थ न गंवाए, अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। माता-पिता के प्रति आदर-भाव बना रहेगा। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें।
सिंह (LEO) : व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार की स्थिति बन रही है। जनसंपर्क को मजबूत बनाए रखें। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। प्रेमी युगल के लिए समय अच्छा है भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। आगामी समय में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है।
तुला (LIBRA) : किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अभी समय उचित नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से रखें। किसी विशिष्ट व्यक्ति की मदद से बड़ा आर्डर मिल सकता है। शाम तक रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : बड़े व्यावसायिक वर्ग वालों के िलए दोपहर के बाद लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति रहेगी, जो फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं।
धनु (SAGITTARIUS) : आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी उन्नति में बेहतरीन साबित होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं संबंधी चीजों की खरीदारी बढ़ सकती है। बजट का ध्यान अवश्य रखें। विद्यार्थी वर्ग अपनी किसी समस्या का हल होने से मानसिक राहत महसूस करेंगे।
मकर (CAPRICORN) :कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत मिलेगी। विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े अध्ययनरत, युवाओं को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्य क्षेत्र में आप अपनी मेहनत और क्षमता द्वारा लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें। लाभ अवश्य मिलेगा। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। चोरी का भय बन सकता है।
मीन (PISCES) : व्यावसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए अपनों के बीच कुछ समय अवश्य बिताएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाएं बिजली के उपकरण का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, चोट लगने का भय है।