मेष (ARIES) : मार्केटिंग से जुड़े व्यक्ति ग्राहक के साथ सही संवाद बनाएं। कारोबार का विस्तार बढ़ेगा। नए जनसंपर्क से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। शाम को शुभ समाचार मिलेगा।
वृष (TAURUS) : सांस्कृतिक मंच से आप अपने विचारों को व्यक्त करेंगे। एक कुशलवक्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। मन आध्यात्मिक भावनाओं से भरा रहेगा। धार्मिक संस्था में दान कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
मिथुन (GEMINI) : अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मित्र से सलाह-मशविरा ले सकते हैं। आर्थिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। भाग्य को दोष न देकर कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : प्रापर्टी में निवेश करते समय सूझ-बूझ एवं विवेक से कार्य लें, पेपर वर्क पर हस्ताक्षर करते समय भली-भांति पढ़ लें। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना की आशंका बन सकती है।
सिंह (LEO) : कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ अधिक करने से शाम के समय मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस होगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति एकाग्रचित्त रहें, आगामी परीक्षा में अच्छे परिणाम आने के योग बन सकते हैं।
कन्या (VIRGO) : घरेलू कार्यों में व्यस्तता के साथ-साथ धन खर्च की भी अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च न करें अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। शाम के समय किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला (LIBRA) : कारोबार के संबन्ध में सहकर्मियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। अपनी गुप्त योजना जाहिर न करें, अवरोध उत्पन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : भवन-निर्माण संबन्धी कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। दोपहर के बाद का समय शुभ है। मजदूर वर्ग कारखानों में कार्य करते समय सावधानी रखें, मशीन व औजारों से चोट लगने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : दूसरों के कार्यों की अनावश्यक जिम्मेदारी न लें, अपने कारोबार पर ध्यान केिन्द्रत रखें। माता-पिता से सहयोग मिलता रहेगा। संतान-पक्ष से कुछ कष्ट मिल सकता है। हृदय रोगी अपने खान-पान पर ध्यान दें।
मकर (CAPRICORN) : वित्तीय संबन्धी मामलों में करीबियों के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। लेन-देन के संबन्ध में जल्दबाजी न करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर किसी चिकित्सक से उचित सलाह ले सकते हैं। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सैन्य क्षेत्र में सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय मित्र के साथ गपशपबाजी से प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन (PISCES) : परिवार में किसी छोटी-सी बात को लेकर बड़ा मुद्दा बन सकता है। बेहतर होगा सभी सदस्य मिलकर समाधान करें। पत्नी की कटुवाणी एवं अनुचित व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। धैर्य बनाए रखें।