बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बासु को आज शायद ही ऐसा कोई हो जो नहीं जनता हो। बिपाशा ने अब शादी कर ली है और वह काफी लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। बिपाशा का बॉलीवुड में कैरियर काफी सफल रहा है। बिपाशा बासु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी।
बिपाशा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही है उतना ही अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। बिपाशा बॉलीवुड में एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है। बिपाशा ने 6 अफेयर्स के बाद अपने 7 वें बॉयफ्रेंड से शादी की है। तो आइए जानते हैं शादी से पहले रहे बिपाशा के अफेयर्स के बारे में।
1.मिलिंद सोमन
इनके इस अफेयर के बारे में बहुत कम लोग जानते है। उन दिनों बिपाशा मॉडलिंग की दुनिया में व्यस्त थी। लेकिन, कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ही एक दूसरे जल्द ही अलग भी हो गए थे मिलिंद भी एक बॉलीवुड एक्टर है और इन्होने कई बॉलीवुड फिल्मो में कम किया है।
2.डीनो मोरिया
फिल्म राज में दिखाई दिए अभिनेता डिनो मोरिया के साथ बिपाशा का दूसरा अफेयर रहा था। तब दोनों लेकर लव अफेयर को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा रही थी। लेकिन, 2002 में दोनों ही किसी वजह से जुदा हो गए थे।
3.जॉन अब्राहम
बॉलीवुड में कभी किसी अनमैरिड कपल ने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरी थीं जितनी चर्चा बिपाशा और जॉन के रिलेशनशिप की हुई। डिनो के बाद बिपाशा एक्टर जॉन के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। इन्हें इंडस्ट्री के हॉटेस्ट कपल में से एक माना जाता था। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे इनके अलग होने की कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई लेकिन कहा जाता है कि बिपाशा रिलेशन को शादी में बदलने का दबाव बना रही थीं जबकि उस वक्त जॉन ऐसा नहीं चाहते थे।
4.राणा दुग्गाबती
‘बाहुबली’ से चर्चा में आए साउथ एक्टर राणा दग्गुबती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल बिपाशा और राणा ने साथ में 2011 में ‘दम मारो दम’ की थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। रिपोर्ट की मानें तो राणा ने बिपाशा को चीट किया था जिसकी वजह से ये कपल अलग हुआ।
5.सैफ अली खान
राणा दुग्गाबती के बाद बिपाशा का नाम अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी जोड़ा गया था। कहा जाता हैं की, फिल्म रेस 2 के शट के समय यह दोनों एक दूसरे के करीब आये थे। लेकिन, फिर अचानक साल 2012 में सैफ ने करीना से शादी कर ली थी।
6.हरमन बवेजा
जब बिपाशा ने अपना छठवां अफेयर एक्टर हरमन बवेजा के साथ कंफर्म किया। उन्होंने एक ट्वीट किया था, ”हरमन और मैं कपल हैं फाइनली मुझे वो पर्सन मिल गया है जो कि मुझ जैसी ह्यूमन बीइंग से फार बैटर है।” लेकिन महज 6 महीने बाद ही ये कपल अलग हो गया।
7.करण सिंह ग्रोवर
बिपाश ओर टीवी के फैमस अभिनेता करन सिंह ग्रोवर फिल्म में एक साथ काम किया। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया 30 अप्रैल 2016 के दिन शादी रचाई थी।