हाल ही में त्रिपुरा के बारदोवाली सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले श्री साहा ने यहां उच्च सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंपा। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
श्री साहा ने ट्वीट किया, ‘‘आज, मैंने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी को राज्यसभा के सदस्यता से अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।’’ उन्होंने कहा, उन्हें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया।
Today, I have submitted my resignation letter as MP, Rajya Sabha to the Hon’ble Vice President of India to Shri @MVenkaiahNaidu ji.
I shall always remain grateful to our Hon’ble PM Shri @narendramodi ji, National President of @BJP4India Shri @JPNadda ji &1/2 pic.twitter.com/KmL8itH4KT
— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) July 4, 2022
श्री साहा मार्च में त्रिपुरा से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। श्री विप्लव कुमार देव के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।