सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीतों को एक व्यक्ति के साथ सोता हुआ देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान के एक गांव का है जहां चीतों का परिवार पुजारी के पास आकर सोता है। वहीं, वीडियो शेयर करने के साथ ही लोगों के बीच ये जानने की जिज्ञासा बढ़ गई कि ये कैसे मुमकिन है कि इतने खतरनाक जानवर एक व्यक्ति के पास आराम से सो रहे हैं। आइए जानते हैं वीडियो में क्या है और इसकी सच्चाई क्या है।

शख्स से लिपटकर सोते दिखें चीते
बता दें, वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर @RKGoel09435594 नाम की आईडी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सो रहा होता हैं। तभी उसके पास एक चीता आता है और उनसे सटकर सो जाता है। शख्स भी उसे छोटे बच्चे की तरह सहलाते हुए सुला लेते हैं। उस चीते को ऐसे देखकर दूसरा चिता भी व्यक्ति के पास आकर चिपकर सो जाता है। वीडियो में तीन चीते दिखाई दे रहे हैं। जिनमें से एक बच्चा है।
पुजारी के पास सोते हैं चीते?
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “राजस्थान में एक गांव है, सिरोही। जहां पीपलेश्वर महादेव का मंदिर है। यहां पर रात को पुजारी के पास आकर चीता परिवार रहता है। सरकारी वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को जब यह पता लगा तो उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए। आप देखिए, यह खूबसूरत दृश्य…”
#राजस्थान में एक गांव है, सिरोही। जहां पीपलेश्वर महादेव का मंदिर है। यहां पर रात को पुजारी के पास आकर चीता परिवार रहता है। सरकारी वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को जब यह पता लगा तो उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए। आप देखिए, यह खूबसूरत दृश्य।👆👌 pic.twitter.com/84muazSAhI
— Rajesh goel (@RKGoel09435594) February 16, 2021
ये वीडियो @RKGoel09435594 ने शेयर किया है।
जानें वीडियो की सच्चाई
लेकिन क्या ये वीडियो सच है या एआई का कोई कमाल? तो बता दें कि ये वीडियो तो वास्तविक है लेकिन इसके साथ साझा की गई जानकारी गलत है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान का है लेकिन असल में ये वीडियो साउथ अफ्रीका का है और क्लिप में सो रहा शख्स पुजारी नहीं बल्कि पशु प्रेमी, डॉल्फ सी वोल्कर (Dolph C Volker) है।
उन्होंने 2015 में अपने YouTube चैनल पर ये वीडियो शेयर किया था। वीडियो डिस्क्रिप्शन के अनुसार, क्लिप में चीता नस्ल और चीता एक्सपीरियंस, दक्षिण अफ्रीका स्थित चीता प्रजनन केंद्र में पैदा हुए थे। उन्होंने बताया कि जब सोने की बात आती है तो जानवर घर की बिल्लियों की तरह होते हैं। आप वीडियो में देख ही सकते हैं वे ठंडे फर्श के बजाय गर्म बिस्तर पर सोना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



