महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की हिरासत लेगी, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : गृह मंत्री पाटिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

महाराष्ट्र पुलिस कालीचरण महाराज की हिरासत लेगी, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : गृह मंत्री पाटिल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की पुलिस हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को हिरासत में लेगी, जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की पुलिस हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज को हिरासत में लेगी, जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाटिल ने विचार व्यक्त किया कि कालीचरण महाराज के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके बेटे के खिलाफ दर्ज मामले में महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग स्थित एक पुलिस थाने में बयान दर्ज किए जाने के लिए नोटिस जारी किए जाने संबंधी सवाल पर पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने कानून के अनुसार ही नोटिस जारी किया है।
इससे पहले दिन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया। कालीचरण महाराज के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह महाराष्ट्र के अकोला शहर के निवासी हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र पुलिस धार्मिक नेता को हिरासत में लेगी? गृह मंत्री पाटिल ने कहा कि राज्य पुलिस उनकी हिरासत लेगी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की जांच भी करेगी। उन्होंने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करना एक ”बड़ा अपराध” है। पाटिल ने कहा, ” वास्तव में, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए (कालीचरण महाराज के खिलाफ)। हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।