मलाइका अरोड़ा कुछ
दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग पेरिस में वेकेशन मना कर आई हैं। जहां
अपने बर्थडे वेकेशन से आने के बाद अर्जुन सीधे अपने काम पर वापस लौट गए है वहीं
उनकी लेडी लव उन्हें काफी मिस कर रही है खासतौर पर मानसून के मौसम में एक्ट्रेस को
अर्जुन की बहुत याद सता रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि ये तो मलाइका का लेटेस्ट
वीडियो खुद ही बोल रहा है। मलाइका ने अर्जुन संग अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर
शेयर किया है लेकिन वीडियो से ज्यादा उनका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच
रहा है।
मलाइका पर चढ़ा रोमांस
मलाइका अरोड़ा ने
अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी और अर्जुन की केमिस्ट्री
साफ दिखाई दे रही है। मलाइका ने अपनी अर्जुन की पेरिस वेकेशन की कुछ तस्वीरों से इस
वीडियो को बनाया है। वीडियो में अर्जन और उनकी लेडी लव कुछ तस्वीरों में काफी कोजी
होते भी दिखाई दे रहे है। हालांकि यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी से तेजी से वायरल हो
रहा है और फैंस क्लिप को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
मलाइका का कैप्शन
मलाइका ने इस रोमांटिक
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए लिखा, जब मौसम इतना रोमांटिक हो तो थ्रौबैक तो बनता
है। इसके साथ उन्होंने एक दिल बनाया है और पेरिस लिखकर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को
टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वीडियो पर आए ऐसे कॉमेंट
जहां फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है वहीं इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे
है। फैंस ही नहीं अर्जुन कपूर के चाचा और एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर ने भी
मलाइका की इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए है। संजय ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह वाह।’ महीप ने कॉमेंट
सेक्शन में दिल वाले इमोजी शेयर किए है।