दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत नहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत नहीं, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिन-ब-दिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग ने सोमवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग वाला कोड – ग्रीन अलर्ट (कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं), येलो अलर्ट (सतर्कता बनाए रखें और अपडेट रहें), ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) और रेड अलर्ट (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है। राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक चार बार भीषण गर्मी वाले दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2017 में इस महीने में भीषण गर्मी वाले ऐसे दिनों की संख्या के बराबर है। 
मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक रहता है, तो एक गंभीर गर्मी की स्थिति घोषित की जाती है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। 
राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि बादल छाए रहने के कारण मंगलवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।