बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही की खूबसूरती का हर कोई कायल है और हो भी क्यों नहीं आखिर नोरा एक फैशन आइकन जो हैं। साड़ी हो या हाई स्लिट गाउन अभिनेत्री के फैंस को उनके यह दोनों ही लुक बहुत पसंद आते हैं। दरअसल अभिनेत्री हाल ही में बिग बॉस 14 के फिनाले में शिरकत की थी,जहां पर वो पिंक कलर की साड़ी पहने दिखाई दी थी।
इतना ही नहीं बिग बॉस फिनाले में नोरा फतेही ने अपने डांस का जबरदस्त जलवा भी बिखेरा और खूब मस्ती भी करती नजर आई थी। वैसे कुछ भी हो पिंक साड़ी में नोरा बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
नोरा ने इस पिंक साड़ी के साथ स्टेटमेंट पर्ल इयररिंग्स कैरी किए हुए थे। वहीं मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने गुलाबी आईशैडो और साड़ी से मैच करती हुई पिंक लिपस्टिक लगाई थी। अपनी लुक और गार्जियस बनाने के लिए उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि नोरा फतेही बिल्कुल अलग अंदाज और स्टाइल में दिखाई दे रही हैं।
वैसे नोहरा फतेही के पिंक साड़ी लुक पर उनके फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। नोरा ने बिग बॉस 14 फिनाले में जो साड़ी कैरी की थी वो एक मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई है और इस साड़ी की कीमत करीब 69,900 रुपए है। साड़ी की डिजाइनिंग की बात की जाए तो साड़ी के पल्लू पर बारीक कढ़ाई की हुई है। इसके साथ ही नोरा ने स्लीवलेस बोट-नेक मैचिंग कलर ब्लाउज पहना हुआ है।
बताते चले कि नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर-टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने तेलुगु फिल्म टेंपर में काम किया। लेकिन नोरा को डांस करना ज्यादा पसंद है और वही उनकी पहली पसंद भी है। तभी नोरा फतेही की डांस को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। इंडिया में तो नोरा की पहचना अभिनेत्री के तौर पर इतनी ज्यादा नहीं जितना की लोग उनके डांस के दीवाने हैं।
वैसे नोरा कई सारे गानों में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं,लेकिन अभिनेत्री ने लोगों का दिल उस वक्त लूटा जब उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते में डांस किया। इस गाने से अभिनेत्री की पॉपुलैरिटी बढऩे के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम की कभी कोई कमी नहीं हुई।