मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
वित्तीय स्थिति उत्साहजनक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती कर सकते हैं,सतर्क रहें। नियमित व्यायाम करना शुरु करेंगे,लाभ मिलेगा। घर में होने वाले किसी आयोजन में व्यस्त रहेंगे। प्रेमी जोड़ी आउटिंग पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
शेयर का काम करने वालों के लिए स्थिति सुखद रहेगी। इंटर्नशिप के दौरान अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे। फिटनेस को लेकर कांसस रहेंगे,कुछ नया ट्राइ करेंगे। जो घरेलू जिम्मेदारी मिली है उसे मन से पूरा करेंगे।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग: क्रीम
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
बचत के दृष्टिकोण से कुछ चीजों पर कटौती करेंगे। खराब प्रदर्शन के कारण बॉस का गुस्सा झेलना होगा। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने वाला है। घर में पार्टी आयोजित करने का दबाव पड़ सकता है।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लाइट ब्राउन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
साइड अर्निंग से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लापरवाही के कारण कोई बड़ी डील गंवा सकते हैं। फिट रहने के लिए डाइट का ध्यान रखेंगे। परिवार के लोगों का गेट टुगेदर रख सकते हैं। ट्रैवलर्स के लिए अनुकूल समय रहने वाला है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग: पिच
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
कोई महंगा सामान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नॉलेज की डिमांड बनी रहेगी। बीमार लोगों की सेहत में चमत्कारिक परिवर्तन होगा। शहर से बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : क्रीम
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे ,नए क्लाइंट मिलेंगे। सेहत को लेकर चल रही परेशानी जल्द दूर होगी। आर्थिक स्तर पर थोड़ी समस्या रह सकती है। गृहणियां घर की साजसज्जा को नया रुप देंगी। दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 17, शुभ रंग : मेटालिक ब्लू
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
डील हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देने वाले हैं। ताजगी और नई ऊर्जा के लिए काम से ब्रेक लेंगे। घरेलू माहौल में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अनुकूल अवसर मिलेगा।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग: फिरोजा
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा,आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। घरेलू नुस्खा किसी बीमारी से छुटकारा दिलाएगा। घर में किसी के सफलता की पार्टी रखी जाएगी। लांग ड्राइव पर जाने से मानसिक सुकून मिलेगा।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : बेंगनी
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
आमदनी बढ़ाने का अच्छा जरिया मिलने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। फिटनेस के लिए हेल्दी डाइट की अहमियत समझेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहने वाले हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : लेवेन्डर
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
वित्तीय स्थिति काफी उत्साहजनक रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम से संतुष्ट होंगे। वजन कम करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन खास रहने वाला है। शैक्षणिक रुकावटों से निपट सकते हैं।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग: नारंगी
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
नई गाड़ी खरीदे जाने की संभावना है,तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में कोई आपका भार हल्का कर सकता है। रेगुलर एक्सरसाइज से ब्रेक ले सकते हैं,लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताने का आनंद लेंगे। प्रॉपर्टी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक : 9, शुभ रंग: सैंडी ब्राउन
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
शेयर का काम करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत की सराहना होगी। सेहत के मामले में खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं। परिवार में प्यार और सामंजस्य का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी डील से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: नेवी ब्लू