बिहार में कोरोना का कहर बरकरार है। सोमवार को राज्य में कोरोना के 1,369 नए मरीज सामने आए। इसके साथ कोविड-19 के मरीजों की संख्या 1,49,027 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 1,32,145 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 7 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि रिकवरी रेट 88.67 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,369 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,49,027 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,845 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में अब तक 1,32,145 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 88.67 प्रतिशत पहुंच गया है। बिहार में कोविड-19 के फिलहाल 16,120 सक्रिय मरीज हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 1,53,156 नमूनों की जांच हुई है। अब तक राज्य में 41,75,922 नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और अब तक कुल 761 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पटना जिले में सोमवार को 241 नए मामले सामने आए।
पटना में अब तक कुल 22,774 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को मिले नए मरीजों में अररिया में 55, औरंगाबद में 63, भागलपुर में 97, पूर्वी चंपारण में 39, लखीसराय में 30, नालंदा में 41, सारण में 72 तथा मुजफ्फरपुर में 43 संक्रमितों की पहचान हुई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 42,04,613 तक पहुंच गया है और 71,642 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 32,50,429 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



