Aaj Ka Mausam 29 Mar: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। IMD का कहना है कि देशभर में 29 मार्च, 2026 से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, इस दौरान कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज़ हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से मध्यम बरसात का अलर्ट जारी किया है।
Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार, 29 से 31 मार्च के बीच दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 30 मार्च के बीच पंजाब में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान दक्षिणी राज्यों के केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Delhi Weather
दिल्ली एनसीआर में बीते तीन दिनों से सिर्फ बादलों की आवाजाही देखने के लिए मिल रही है। IMD ने आज दिल्ली नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव समेत गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी है। आज दिल्ली-एनसीआर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और इसी साथी बारिश होने की भी पूरी संभाव
Uttar Pradesh Weather
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 मार्च को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Bihar Weather

बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए बारिश-आंधी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के अनुसार, इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं महीने के आखिरी दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
Aaj Ka Mausam 29 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 33°C | 22°C |
| शिमला | 21°C | 12°C |
| जयपुर | 34°C | 23°C |
| मुंबई | 31°C | 26°C |
| रांची | 33°C | 21°C |
| नैनीताल | 24°C | 16°C |
| भोपाल | 36°C | 24°C |
| पटना | 33°C | 22°C |
| चेन्नई | 33°C | 26°C |
| लखनऊ | 34°C | 23°C |
| कोलकाता | 35°C | 26°C |























