बिहार में भी हरियाणा के नूंह जैसी वारदात सामने आई जहां एक यात्रा के दौरान पथराव किय गया। बता दें कि उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर किया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई। बाइकों को आग लगा दी गई. तोड़फोड़ की गई। आगे बता दें इस घटना में पुलिस जवान सेमत 12 लोग जख्मी हो गए ।
बिहार में नागपंचमी पर सोमवार को महावीरी जुलूस निकाले गए
पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। उधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में तीन जगहों पर झड़प हुई। मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और थरपा में यात्रा पर पथराव के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। तीनों में नागपंचमी पर सोमवार को महावीरी जुलूस निकाले गए. कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान हिंसक झड़पों की भी खबरें सामने आई है. बिहार के बगहा और मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ। बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद खूब तोड़फोड़ और आगजनी हुई। बताया जा रहा है कि बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान जगहों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि, स्थिति अब काबू में बताई जा रही है। देखना ये होगा कि क्या बिहार में स्थिति को काबू में पा लिया जाता है या नहीं , या फिर नूंह जैसी वारदात बिहार में देखने को मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



