बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा का उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर हंगामा जारी रहा। लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद भाजपा ने तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर लगातार तीसरे दिन भी सदन की कार्यवाही को बाधित किया।
पोस्टर भी दिखाए गए और कुर्सी भी लहराई गई
दरअसल, प्रश्नोत्तर काल कुछ समय तक चलता रहा। सदन की बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्यों ने चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रश्नोत्तर काल के दौरान सदस्यों के एक प्रश्न के उत्तर में जैसे ही उप मुख्यमंत्री जवाब देने के लिए खड़े हुए, भाजपा के सदस्य वेल में पहुंच गए और कागज के टुकड़े फेंके। इस दौरान पोस्टर भी दिखाए गए और कुर्सी भी लहराई गई।
मुख्यमंत्री इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं?
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने संसदीय परंपरा की दुहाई देते हुए कारवाई करने की धमकी भी दी। लेकिन, भाजपा के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा के सदस्यों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रियों से इस्तीफा लेते थे। आखिर तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दायर हुआ तो मुख्यमंत्री इस्तीफा क्यों नहीं ले रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



