बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। इसी बीच जदयू के विधायक सुधांशु शेखर ने दो अन्य विधायकों के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी पटना के कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने प्रलोभन का भी आरोप लगाया है।
- विधानसभा में विश्वास मत हासिल
- 10-10 करोड़ रुपए का प्रलोभन
- अपहरण करने का आरोप
लिखित बयान पर प्राथमिकी
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 11 फरवरी को हरलाखी क्षेत्र के विधायक सुधांशु शेखर के लिखित बयान पर एक प्राथमिकी कोतवाली थाना में दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में इंजीनियर सुनील कुमार और संजीव पर दो विधायक बीमा भारती और दिलीप राय का अपहरण करने का आरोप लगाया गया है।
सभी बिंदुओं पर अनुसंधान
सुधांशु ने अपने आवेदन में ये भी आरोप लगाया है कि जदयू के कई अन्य विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। कोतवाली के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जो भी आरोप लगाए गए हैं, सभी बिंदुओं पर अनुसंधान किया जाएगा। पूरी सत्यता की जांच कर आगे की कारवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




