भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौर के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।


Download Android App
Download iOS App




