Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होते ही प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर अलग-अलग पार्टियों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक अलग ही डिमांड कर दी है। दरअसल, जितन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भी भारत रत्न देने की मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खूब सराहना करते हुए नजर आए।
Highlights
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा होते ही प्रदेश की सियासत तेज
- जीतन राम मांझी ने दो दिग्गजों को भी भारत रत्न की मांग की
- जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर तारिफ की
मांझी ने दो दिग्गजों को भी भारत रत्न की मांग की
जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी को कहा कि प्रधानमंत्री जो गारंटी देते हैं, उसे वह पूरा भी करते हैं। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा करते उनका सम्मान नहीं बढाया बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न से सम्मान मिले।
Bihar Politics: आगे उन्होंने कहा कि अब हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न से सम्मान मिले। मांझी ने समाज के दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। इसके अलावा, जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए।
जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर तारिफ की
जीतन राम मांझी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके पूरे पीछड़ा जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। कहा जा रहा था कि मोदी है तो मुमकिन है, लेकिन वो बात आज साबित हो गई।


Download Android App
Download iOS App





