BJP Bihar CM Face: बिहार में नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. यह कहना इतना भी आसान नहीं है कि नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे तो बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो साफ़ तौर पर यह कह भी दिया है कि नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजने का प्लान है. दूसरी तरफ बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है।
Bihar Politics: बीजेपी ने बता दिया कौन होगा अगला सीएम?
अगले मुख्यमंत्री को लेकर, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार (25 मार्च, 2026) को एक बड़ा बयान दिया है। संजय सरावगी ने कहा, “वर्तमान में, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए हैं और निकट भविष्य में उच्च सदन में जाएंगे। इसके बाद, NDA और भाजपा के नेता—केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर—बैठेंगे और इस पर निर्णय लेंगे; और इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री स्वयं एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे।”
नीतीश कुमार को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगे कहा, “अभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं। आने वाले समय में वो राज्यसभा जाएंगे। उसके बाद, NDA और भाजपा के नेता, केंद्रीय आलाकमान बैठकर यह निर्णय करेगा कि कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?
नीतीश जाएंगे राज्यसभा या होगा खेला?
पिछले कई दिनों से बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। इसी बीच नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का फैसला लिए हैं, जिससे सत्ता संतुलन में बड़ा फरबदल हो सकता है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स इसे राजनीतिक ‘खेला’ भी करार दे रहे हैं, जहां आखिरी समय पर भी सियासी गलियारों में नीतीश कुमार खेला कर सकते हैं। फिलहाल न तो इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही यह साफ़ हुआ है, लेकिन अटकलें तेज है।
यह भी पढ़ें: Shreyasi Singh बिहार CM रेस में आगे, क्या दिल्ली की तरह पार्टी करेगी अचानक ऐलान?























