पटना । आज बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने महामहिम से अनुरोध किया कि रामनवमीं के शोभा यात्रा के दौरान घटित हिंसक घटना की उच्च स्तरीय जांच उच्च न्यायालय पटना के किसी न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति से कराया जाय । ताकि बिहार में पीएफआई जैसे आतंकी गतिविधि संचालित करने वाले एवं उन्हें संरक्षित करने वाले बेनकाव हो सके । बिहार के सासाराम एवं नालंदा सहित अन्य शहरों में जुलूस पर पत्थरबाजी एवं हमला किये जाने तथा रामनवमीं शोभा यात्रा जुलूस के लिए आयोजकों द्वारा जिला प्रशासन से अनुमति लिये जाने के बावजूद नालंदा में बजरंग दल के संयोजक पर कार्रवाई तथा सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को बिना किसी कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल देना ।

जबकि उन्होंने प्रशासन को यह बताया कि किस तरह पीएफआई के कार्यकर्ता दंगा फैला रहे हैं परन्तु स्थानीय प्रशासन एवं सरकार उन्हें ही जेल भेज दिया । इन मुद्दों को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, डा0 प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व मंत्री जनक राम, विधानसभा में विरोधी दल मुख्य सचेतक जनक सिंह, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, निवेदिता सिंह थे ।


Download Android App
Download iOS App



