बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह का बहिष्कार कर तेजस्वी ने राष्ट्रपति का नहीं बिहार का किया अपमान : BJP

Summary :

बिहार विधानसभा के सौ साल पूरे होने पर हो रहे शताब्दी समारोह का प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा किये गए बहिष्कार की सत्येन्द्र कुमार राय ने निंदा की।

पटना: बिहार विधानसभा के सौ साल पूरे होने पर हो रहे शताब्दी समारोह का प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा किये गए बहिष्कार की निंदा करते हुए भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार राय ने कहा कि एक नवां फेल से बिहार की जनता को यही आशा थी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शताब्दी समारोह का बहिष्कार कर तेजस्वी ने राष्ट्रपति का नही बिहार का अपमान किया।
बिहार की जनता इस अपमान के लिये तेजस्वी को कभी माफ नही करेगी। बिहार विधानसभा सचिवालय ने प्रतिपक्ष के नेता होने के कारण तेजस्वी यादव को सम्मान में कोताही नही बरती उन्हें राष्ट्रपति के आगमन से लेकर हर कार्यक्रम में प्रमुखता से जगह दी,यहां तक की लगने बाले शिलालेखों पर भी उनका नाम दिया।
जबकि तेजस्वी जैसे मात्र नवां फेल ब्यक्ति इस सम्मान के हकदार भी नही थे। लेकिन तेजस्वी ने न आने का निर्णय लेकर ऐतिहासिक शताब्दी साल समारोह को कलंकित करने का कुचक्र रच दिया। इसका जवाब कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा की जनता तेजस्वी को उनके उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर भेजकर देगी।

Desk Team