स्टीव स्मिथ ने उड़ाया विराट कोहली के बॉलिंग एक्शन का मजाक, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

टी-20 विश्व कप के महामुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। वहीं नियमित कप्तान विराट कोहली को रेस्ट दिया गया था।

टी-20 विश्व कप के महामुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। वहीं नियमित कप्तान विराट कोहली को रेस्ट दिया गया था। हालांकि इस दौरान उन्हें न केवल मैदान पर उतरकर फील्डिंग की, बल्कि बॉलिंग करते भी देखा गया। वैसे ऐसा बहुत ही कम बार देखा जाता है। ऐसे में एक गेंद को नहीं खेल पाने के बाद स्टीव स्मिथ उनके बॉलिंग एक्शन का मजाकिया तरीके से नकल उतारते देखे गए।
ये नजारा 7वें ओवर में देखने को मिला। विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई पारी का 7वां ओवर कर रहे थे। इस बीच शुरुआती दो गेंदों पर स्टीव स्मिथ कोई बेहतर शॉट नहीं लगा सके। इसके बाद वह विराट के बॉलिंग की नकल उतरते नजर आए। इस मैच में विराट ने दो ओवर किए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 12 रन खर्च किए, जिसमें मार्कस स्टोयनिस ने एक चौका जड़ा।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग कोहली के एक्शन की तारीफ भी करते दिखे। एक यूजर ने लिखा- विराट कोहली का बॉलिंग एक्शन गॉड गिफ्टेड है।

वहीं मैच की बात करें तो रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिटायर्ड आउट होने से पहले रोहित शर्मा की 41 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। इसके अलावा भारत ने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को हराया था।