कपिल देव के मुताबिक T20 WC के लिए विराट या रोहित नहीं बल्कि ये खिलाड़ी होगा सबसे खास

Summary :

टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे जाहिर करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी है।

टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इरादे जाहिर करने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी है। वॉर्मअप मैच में जहां इशान किशन और केएल राहुल ने बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन यानी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। क्रिकेट पंडितों के मुताबिक टी-20 विश्व कप में टीम की नैया को पार लगाने का जिम्मा विराट और रोहित के कंधों पर होगा।  
वहीं भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि आईपीएल में ताबड़तोड़ तरीके से रन बनने वाले और क्रिकेट का वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे केएल राहुल भारतीय टीम के लिए सबसे अहम निभाते नजर आएंगे। 
अपनी हालिया बातचीत में कपिल देव ने कहा मुझे केएल राहुल की बैटिंग देखना बहुत पसंद है। राहुल पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने शॉट्स लगाते हैं और अब तो अनुभव के साथ भी, राहुल टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में काफी अहम साबित होने वाले हैं। उनको खेलते हुए देखने में मुझे काफी मजा आता है और मेरे हिसाब से वह आगे चलकर भारतीय टीम के लिए काफी अच्छी चीजें कर सकते हैं।
वैसे केेएल राहुल का दोनों ही वॉर्मअप मैच में भी काफी धमाकेदार प्रदर्शन रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ राहुल ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका था। जबकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके बल्ले से 39 रन निकले थे। 
वहीं आईपीएल 2021 टूर्नामेंट की बात करें तो उसमे भी राहुल का बल्ला जमकर बोला था। तब उन्होंने 13 मैचों में 138.80 के स्ट्राइक रेट से 626 रन जड़े। इंग्लैंड के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया था कि राहुल वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। बता दें, टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 

Desk Team