नौकरी के लिए जमीन मामले में लालू यादव से जल्द पूछताछ कर सकती है सीबीआई, ‘कुछ दिनों पहले भेजा गया था नोटिस’

Summary :

सीबीआई ने कुछ दिन पहले बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नौकरी के लिए जमीन मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था

सीबीआई ने कुछ दिन पहले बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नौकरी के लिए जमीन मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि लालू प्रसाद यादव से जल्‍द इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वहीं इस मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद टीम आवास से निकल गई। दिल्ली में मंगलवार को लालू यादव और मीसा भारती से पूछताछ कर सकती है।
राबड़ी देवी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं 
Land for job scam: CBI receives sanction to prosecute Lalu Prasad Yadav |  Mint
इसके बाद राबड़ी देवी विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं। छोटे बेटे और डिप्टी CM तेजस्वी यादव आए और उन्हें ले गए। सीबीआई की पूछताछ के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि कुछ नहीं हुआ है। ये सब चलते रहता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 अफसरों की टीम 2 से 3 गाड़ियों में उनके पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पर पहुंची थी। इसके विरोध में RJD नेता और कार्यकर्ता आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम में CBI की चार्जशीट पर कोर्ट ने समन जारी किया है। CBI ने चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। 15 मार्च को कोर्ट में राबड़ी, लालू और मीसा को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
पहले पूछताछ ऑफिस में होनी थी
Land for Job Scam: CBI at Lalu Yadav's Residence Day After Oppn's Letter on  'Misuse' of Central Agencies
सुबह जब टीम राबड़ी के घर पहुंची तो उस वक्त बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव भी मौजूद थे, लेकिन बाद में वे विधानसभा के लिए निकल गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBI ने राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। पहले ये पूछताछ CBI दफ्तर में होनी थी, लेकिन बाद में उन्हें राहत देते हुए उनके घर पर करने के लिए तैयार हो गई।तेजस्वी यादव का बयान  
Bihar: बलियावी के बयान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी बोले- हमारी सरकार में  कट्टरता की कोई जगह नहीं - Tejashwi yadav said on Gulam Rasool Balyawis  statement there is no place for bigotry in
डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि तथाकथित जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई आई है। जिस दिन से सरकार बनी है, उस दिन से यह हो रहा है। हर महीने हो रहा है। मैं तो कहता हूं कि सीबीआई आवास पर ही दफ्तर खोल दे। पहले भी इस केस की सीबीआई कई बार जांच करके बंद कर चुकी है। रेलवे ने इसे घोटाला नहीं माना है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू ने 90 हजार करोड़ का फायदा कराया था। उन्हें मैनेजमेंट ऑफ गुरु कहा जाता है।
CM नीतीश ने तेजस्वी यादव से पूछा-सब गया?
विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने जा रहे सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई। सीएम ने तेजस्वी से पूछा कि सब गया? इस पर तेजस्वी ने कहा कि हां सब गया। तब सीएम ने पूछा कि मम्मी राबड़ी देवी विधान परिषद आ रही हैं। इसी दौरान राबड़ी देवी भी पहुंच गईं। 

Desk Team