बिहार के नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन हो चुका है। नीतीश कुमार द्वारा एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने और तेजस्वी यादव का दामन थमने के बाद सीबीआई आईआरसीटीसी घोटाला मामले में तेजी दिखा रही है। सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इस मामले में मिली जमानत का विरोध करते हुए दिल्ली हाई का रुख किया है।
सीबीआई ने दिल्ली हाई का रुख करते हुए आईआरसीटीसी घोटाला मामले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मिली जमानत रद्द करने की मांग की है सीबीआई का कहना है कि तेजस्वी यादव जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है। मामले में स्पेशल जज ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया।

कोर्ट ने तेजस्वी यादव से पूछा कि सीबीआई याचिका को देखते हुए क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए।आईआरसीटीसी घोटाले में अभी तेजस्वी यादव जमानत पर है, और विहार के उप मुख्यमंत्री पद पर भी है। बताया गया कि वह इस मामले में आरोपित है। सीबीआई अच्छे तरीके से मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



