पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आपदा सहायता राशि के ऑनलाइन हस्तांतरण का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं चौथे सप्ताह में अतिवृष्टि के कारण राज्य के 15 जिलों के बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत हेतु नकद अनुदान तीन हजार रुपये और खाद्यान्न के लिए तीन हजार रुपये यानि कुल 6000 रुपये की राशि पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में (डीबीटी) हस्तांतरण करने का शुभारम्भ किया।
बिहार के 15 जिलों पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल एवं पूर्णिया के 95 प्रखंडों के अंतर्गत 616 पंचायतों में लगभग 7.22 लाख परिवार अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ और सुखाड से प्रभावित सभी परिवारों को दीपावली के पहले भुगतान कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनका खाता नहीं खुला है। ऐसे परिवारों का भी खाता खुलवाये और भुगतान सुनिश्चित कराये।


Download Android App
Download iOS App



