‘कांग्रेस- RJD पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य…’, पटना में विपक्ष पर जमकर बरसे Rajnath Singh

Summary :

Rajnath Singh: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी रजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज पटना में चुनावी बिगुल फूंका. रक्षा मंत्री ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत…

Rajnath Singh: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी रजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज पटना में चुनावी बिगुल फूंका. रक्षा मंत्री ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है, बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए। हमें यहीं विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुंचाना है.

कांग्रेस और RJD पर जमकर साधा निशाना

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना. जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए.

ऐसी नीतियां बनाना जिसमें हर वर्ग का विकास हो. सभी को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो, यह भी हमारी सरकार ने किया है. भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं.

यह भी पढ़ें-Patna में आज BJP की बड़ी बैठक, बिहार चुनाव पर बन सकती है रणनीति!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।