राहुल गाँधी को इस झूठ के लिए देशवासी कभी माफ नही करेगी विकास

Summary :

राहुल गाँधी सहित कांग्रेस को माफीनामा स्वीकार करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे झूठ राष्ट्र के लिए सही नही है,भविष्य में ऐसी हरकतें नही होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व लखीसराय प्रभारी बिकास प्रसाद सिंह ने सर्वोच्च न्यालालय द्वारा राफेल लड़ाकू विमान पर कई याचिकाओं पर  पुनर्विचार के उपरांत अपने निर्णय में किसी भी प्रकार की जांच करने से इनकार करते हुए राहुल गाँधी सहित कांग्रेस को माफीनामा स्वीकार करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे झूठ राष्ट्र के लिए सही नही है,भविष्य में ऐसी हरकतें नही होनी चाहिए। 
श्री सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी के बचकाना हरकत पर देश ही विश्व उनके व्यवहार से हंस रहा है !कम से कम राष्ट्र हित मे ऐसे झूठ और दिग्भ्रमित करने वालो व्यनो से बचना चाहिए !श्री बिकास ने आगे कहा कि ये शायद उनकी गलती नही है,आज़ादी से लेकर 2014 तक जब भी उस पार्टी की सरकार रही है कोई भी रक्षा सौदा बगैर बिचौलियों का हुआ ही नही और जो भी बिचौलिया दलाली किये उसका हिस्सा सीधे गाँधी परिवार के पहुचा, इसे बचपन से देख रहे राहुल गाँधी को लगा कि इसमे भी दलाली हुई होगी। 
लेकिन उन्हें ये समझ मे नही आया कि आज देश की बागडोर 130 करोड़ हिंदुस्तानी को परिवार मानने वाले गरीबो के मसीहा नरेंद्र भाई मोदी जी के हाथ मे है,जो ना खाएंगे और ना खाने देंगे। और ये रक्षा सौदा बिना दलाल के सीधे प्रधानमंत्री स्तर से समझौता कर फाइनल किया गया। 
पूर्व जिला पार्षद श्री बिकास ने कहा कि कांग्रेस के पिछले रिकार्ड देखते हुए आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी कोर्ट से झटका लगने के बाबजूद राहुल गाँधी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने हेतु चिल्लाना राष्ट्र के खिलाफ ही साजिश लगता है। 

Desk Team