सुल्तानगंज : महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार ललन कुमार लगातार क्षेत्र में जनसर्म्पक के दौरान उन्होंने कहा कि भले ही देवघर आज अंतर्राष्टीय पर्यटक स्थल और धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन वहां बाबा पर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा का ही पवित्र जल चढ़ाया जाता है, यह कम लोग जानते है।
सुल्तानगंज को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। पर्यटक क्षेत्र के रुप में विकसित होने से लोगो को रोजगार मिल सकेगा तथा इस क्षेत्र से पलायन रुकेगा। उनकी योजना सड़कों और शिक्षा की यहां की पुरानी समस्याओं का निपटारा कर स्वच्छ एवम सुंदर सुल्तानगंज बनाने की है।
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि वे केवल चुनाव के दौरान ही सुल्तानगंज में लोगों के बीच पहुंचे है, वे लगातार यहां के लोगों के सुख दुख में शामिल रहे है।
कई पंचायतों का दौरा कर चुके कांग्रेस नेता को न केवल लोगों का समर्थन मिल रहा है बल्कि महागठबंधन में शामिल दलों के संगठन का भी समर्थन है। अपनी जीत को लेकर आशान्वित ललन कहते है कि वे किसी दल या उम्मीदवार की आलोचना नहीं करना चाहते, वे सुल्तानगंज के विकास के एक विजन को लेकर लोगों के बीच है।


Download Android App
Download iOS App



