पूर्णीया : समाजसेवी इफ्तेखार अहमद ने राज्य में बढ़ रहे अपराध, हत्या और बलात्कार की घटना पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति ऐसी हो गई है ज्यादा अपराधिक मामले हो रहे हैं जिसमें हत्या और बलात्कार चरम पर है और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी चिंता नही है। उन्होंने कहा कि कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि स्वार्थ सत्ता की भूख और उनके गलत नीतियों के कारण राज्य में हत्या, बलात्कार की घटना बढ़ रही है।
आज पूरे राज्य में आम जनता से लेकर किसान, व्यवसायिक, महिलाए बच्चे किसी की जान सुरक्षित नहीं है , आज लोग दहशत के साए में जीवन व्यतीत कर रहे हैं , राज्य में बढ़ते अपराध के कारण व्यवसाई अब बिहार छोडऩे के लिए सोचने लगे हैं , बाहरी व्यवसाई बिहार आने से डर रहे हैं । नीतीश कुमार की यह सरकार जिस तरह से काम कर रही है और हत्या बलात्कार की घटना राज्य में बढ़ रही है , यदि व्यवसायियों ने बिहार छोडऩे का निश्चय कर लिया तो निश्चित तौर पर इन के शासन में बिहार की गरीब जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा , यह हमारे राज्य हित में चिंता का गंभीर विषय है


Download Android App
Download iOS App



