घोर कलयुग : पिता ने अपने ही 4 महीने के जुड़वां बच्चों को पटककर मारा

Summary :

ये हैवानियत भरी खबर बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र की है जहां एक कलयुग पिता ने अपने ही चार महीने के जुड़वां बच्चों को पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

वही , पुलिस के अनुसार, मगध कॉलोनी रोड नंबर 5 के रहने वाले देवेश शर्मा पारिवारिक विवाद में अपने 4 महीने के 2 बच्चों को पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
बताया जा रहा है कि बच्चों का पिता नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार की शाम में भी पति और पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद देवेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।
वही , पिता पर ये आरोप है कि आग-बबूला पिता देवेश देर रात अपने दोनों जुड़वां बच्चों को जमीन पर पटक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पत्नी ने बताया कि रात एक-दो बजे तक बच्चे स्वस्थ थे।
इधर, मगध मेडिकल थाना के प्रभारी शैलेश कुमार के कहना है कि आरोपी पिता ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने दोनों शवों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Shera Rajput